सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MP Meaning in Hindi | एमपी का अर्थ

MP का मतलब जानने के लिए हमें भारत में कानून बनाने वाली व्यवस्था पर एक नजर डालनी पड़ेगी। दरअसल भारत में कानून बनाए जाते हैं संसद द्वारा और संसद को अंग्रेजी में पार्लियामेंट (Parliament) कहा जाता है। संसद तीन भागों से मिलकर बनी है : 1). राष्ट्रपति 2). राज्यसभा 3). लोकसभा। इनमें से राज्यसभा में 250 सीट हैं और लोकसभा में 552 सीट।

अब ऐसे लोग जो राजसभा या लोकसभा के सदस्य बनतेे हैं उन्हें हिंदी में "संसद का सदस्य" कहा जाता है और क्योंकि संसद का अंग्रेजी में अर्थ "पार्लियामेंट" और सदस्य का अंग्रेजी में अर्थ "मेंबर" होता है इसलिए राज्यसभा व लोकसभा के सदस्यों को अंग्रेजी में "मेंबर ऑफ पार्लियामेंट" (Member of Parliament) या संक्षिप्त रूप में MP कहा जाता है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :