स्मैक का हिंदी में अर्थ होता है "थप्पड़ या चांटा" और समैकिंग का अर्थ होता है "थप्पड़ मारना या चांटा मारना" अक्सर देखा जाता है कि माता-पिता बच्चों से परेशान होकर उन्हें थप्पड़ मार देते हैं लेकिन स्कॉटलैंड में अब ऐसा करना जुर्म माना जाएगा और नियमों के अनुसार उन्हें सजा भी दी जा सकती है।
इसी नियम के कारण अंग्रेजी के समैकिंग शब्द का जिक्र इंटरनेट पर किया जा रहा है। स्कॉटलैंड में अंग्रेजी भाषा चलती है और यूनाइटेड किंगडम के 98% लोग अंग्रेजी भाषी हैं।