हाल ही में भारत सरकार द्वारा कुछ वायुयानों और भारतीय रेलवे की कुछ ट्रेनों के लिए "तेजस" शब्द का प्रयोग किया गया है जिस कारण यह शब्द आम जनों द्वारा जाना जाने लगा है। आमतौर पर तेजस शब्द का प्रयोग भारत में हिन्दू धर्म के लड़कों के लिए नाम के रूप में किया जाता है। इसके विपरीत लड़कियों का नाम "तेजस्विनी" होता है।
तेजस शब्द का अर्थ होता है "तेज गति से चलने वाला/ ऊर्जा से भरा हुआ या ऊर्जावान" यह शब्द उस समय सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया जब भारत की सबसे पहली प्राइवेट ट्रेन "तेजस" को दिल्ली-लखनऊ रूट पर चलाया गया। हालांकि इससे पहले लड़ाकू विमानों के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जा चुका है लेकिन आम जनों और हिंदी बेल्ट क्षेत्रों में यह शब्द देश की पहली प्राइवेट ट्रेन का नाम तेजस रखे जाने के बाद ही प्रचलित हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें