शब्द चर्चा में क्यों : हाल ही में सरकारी टेलिकम्युनिकेशन कंपनी BSNL ने अपने कर्मचारियों को VRS (स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति योजना) के जरिए गोल्डन हैंडशेक दिया है।
गोल्डन हैंडशेक का अर्थ : गोल्डन हैंड शेक उस रकम को कहा जाता है जो किसी कर्मचारी को उस समय दी जाती है जब वह स्वेच्छा से अपने पद का त्याग कर रहा होता है। आर्थिक जगत में बहुत बार ऐसा होता है कि कंपनियों को अपना अतिरिक्त कार्य बल निकालने की आवश्यकता पड़ जाती है जिसके चलते कंपनिया कर्मचारियों की छंटनी करने हेतु स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लाती हैं इस योजना के जरिए कर्मचारी अतिरिक्त लाभ लेते हुए समय से पूर्व ही सेवानिवृत्त (रिटायर) हो सकते हैं और सेवानिवृत्ति के समय उन्हें कुछ धनराशि दी जाती है। इसी धनराशि को गोल्डन हैंड शेक कहा जाता है। गोल्डन हैंडशेक में धनराशि के अतिरिक्त पुरस्कार व अन्य लाभ भी दिए जा सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें