निर्मोही अखाड़ा भारत के 13 मान्यता प्राप्त अखाड़ों में से एक है। अखाड़ा दरअसल उन साधु-संतों का दल होता है जिन्हें शस्त्र विद्या का भी ज्ञान हो। भारत में तीन सम्प्रदायों द्वारा अखाड़े बनाए गए हैं ये सम्प्रदाय हैं : 1). शैव सम्प्रदाय 2). वैष्णव सम्प्रदाय 3). उदासीन सम्प्रदाय। निर्मोही अखाड़ा वैष्णव सम्प्रदाय से संबधित है जो अयोध्या विवाद के चलते चर्चा में आया है। अखाड़ा मुगलकाल में प्रचलित हुआ शब्द है इससे पहले साधुओं के दल को "जत्था" कहा जाता था। वास्तव में अखाड़ा शब्द का प्रयोग कुश्ती के मैदान के लिए प्रचलित तौर पर किया जाता है इसलिए जब साधुओं के दल के लिए अखाड़ा शब्द का प्रयोग किया जाता है तो भ्रम पैदा होता है।