शब्द चर्चा में क्यों : हाल ही में पंजाब सरकार ने सिख धर्म संस्थापक गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पूरब समागम के मौके पर राज्य में बस सेवा फ्री कर दी है।
प्रकाश पूरब समागम का अर्थ : प्रकाश पूरब समागम को हिंदी में प्रकाश पर्व उत्सव कहा जाता है। यह पर्व सिख गुरु साहिबान की जयंती पर मनाया जाता है। जिस दिन गुरु साहिबान का जन्म हुआ था उस दिन को उनका प्रकाश पर्व कहा जाता है। प्रकाश पर्व पर दुनिया भर से सिख गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित होते हैं व उत्सव मनाते हैं। इस दिन सिख इतिहास से सबंधित जानकारी, सिख उपदेश, सिख प्रचार, बड़े स्तर पर फ्री लंगर सेवा जैसे खास प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सिख धर्म का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें