शब्द चर्चा में क्यों : हाल ही में 100 वर्षों से भी लंबे समय से चल रहे अयोध्या राम जन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की "संविधान पीठ" ने फैसला सुनाया है जिसमें विवादित जमीन पर मंदिर बनाने व मुस्लिम समुदाय को मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ भूमि अलग से दिए जाने की बात कही गई है।
संविधान पीठ का अर्थ : संविधान के अनुच्छेद 145 (3) के अनुसार कोई महत्वपूर्ण एंव ठोस मुद्दा जो संविधान की व्याख्या से सबंधित हो; पर फैसला सुनाने के लिए कम से कम पाँच जजों का समूह होना अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट जजों के इसी समूह को अंग्रेजी में "कांस्टीट्यूशनल बेंच" और हिंदी में संविधान पीठ कहा जाता है। संविधान पीठ (बेंच) बनाने के लिए कम से कम पाँच जज होने अनिवार्य हैं। इन जजों द्वारा सयुंक्त रूप से सुनाए गए फैसले संविधान पीठ के फैसले कहलाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें