वर्जिनिटी टेस्ट एक ऐसी चिकित्सीय जांच है जिसमें यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति ने जीवन में कभी संभोग किया है या नही। महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट में हाइमन को मुख्य तरजीह दी जाती है। हाइमन की स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जाता है कि महिला वर्जिन है या नही। यद्द्पि जांच का यह तरीका सटीक नतीजे नही देता और वर्जिनिटी के बारे में गलत जानकारी दे सकता है इसलिए इस प्रकार की किसी भी जांच का भारी विरोध किया जाता है इसके अलावा वर्जिनिटी टेस्ट को निजी स्वंत्रता का उल्लंघन मानते हुए मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाएं इसका कड़ा विरोध करती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें