सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च 6, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Love Jihad Meaning in Hindi | लव जिहाद का अर्थ

लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है "लव" जो कि अंग्रेजी के Love शब्द का देवनागरी रूप है इसका हिंदी में अर्थ होता है "प्यार" और दूसरा शब्द है "जिहाद" जिसका हिंदी में अर्थ होता है "धर्मयुद्ध" अर्थात एक ऐसा प्रयत्नशील युद्ध जो धर्म हित के लिए किया जाता है। एक प्रकार से अपने धर्म को फैलाने के लिए किए जाने वाले युद्ध को जिहाद नाम दिया गया है। "लव जिहाद" शब्द "जिहाद" का ही विस्तारित रूप है। जब अपने धर्म को फैलाने के लिए झूठे प्यार का सहारा लिया जाता है तब इसे "लव जिहाद" कहा जाता है। यह शब्द प्रचलन में तब आया जब कुछ जिहादी लोगों ने दूसरे धर्म की लड़कियों को प्यार के जाल में फसाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाना शुरू किया। क्योंकि जिहाद एक फ़ारसी का शब्द है और मुस्लिम समुदाय से सबंधित है इसलिए "लव जिहाद" शब्द को मुस्लिम धर्म के जिहादियों के सापेक्ष में देखा जाता है जो दूसरे धर्म की लड़कियों को प्यार के जाल में फसाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं। हिंदी भाषी क्षेत्रों के लिए "लव जिहाद" की यह परिभाष

Shiksharth Aaiye Sevarth Jaiye Meaning in Hindi | शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए का अर्थ

शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए पंक्ति में "शिक्षार्थ" का अर्थ होता है "शिक्षा के उद्देश्य से" और "सेवार्थ" का अर्थ होता है "सेवा के उद्देश्य से" इस प्रकार उपरोक्त वाक्य का सयुंक्त अर्थ निकलता है "शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से आइए और सेवा करने के उद्देश्य से जाइए" यह पंक्ति प्रत्येक विद्यालय व कॉलेज के बाहरी द्वार पर लिखी होती है। इसे लिखने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा का प्रयोग देश की सेवा के लिए करने हेतु प्रेरित करना है। शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए का English में अर्थ होता है "कम टू लर्न, गो टू सर्व" (Come to learn, Go to serve) अर्थात जब आप विद्यालय में आते हैं तो आपका उद्देश्य केवल शिक्षा पाना होना चाहिए न कि अन्य असामाजिक कार्यों में लिप्त होना और जब आप अपनी शिक्षा पूर्ण करें तो आपका उद्देश्य देश की सेवा करना होना चाहिए न कि असामाजिक कार्य करना। यही इस वाक्य का मूल भाव है।

Sangrahalya Meaning in Hindi | संग्रहालय का अर्थ

संग्रहालय एक ऐसे स्थान को कहा जाता है जहाँ पर विशेष प्रकार की वस्तुओं को संग्रहित (एकत्रित) करके रखा जाता है। संग्राहलय को अंग्रेजी में म्यूजियम कहा जाता है। संग्राहलयों में प्रदर्शन के लिए विशेषकर ऐसी वस्तुएँ रखी जाती हैं जो आम तौर पर देखने को नही मिलती और ये वस्तुएं दुर्लभ होती हैं। उदाहरण के तौर पर यदि हम पुस्तक संग्रहालय की बात करें तो पुस्तक संग्रहालय किसी ऐसे स्थान को कहा जाएगा जहां पर अनेक विषयों पर विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को संग्रहित करके रखा गया हो। यहाँ पर ऐसी दुर्लभ पुस्तकों को भी रखा जाता है जो सामान्य बाजारों में उपलब्ध नही होती। पुस्तक संग्रहालय में प्राचीन काल की जर्जर पुस्तकें भी आपको मिल सकती हैं जो आज से हजारों वर्ष पहले लिखी गई हों। इसलिए वे लोग जिन्हें दुर्लभ वस्तुएं पसंद होती हैं वे संग्राहलयों में जाते हैं। संग्रहालय के अंदर रखी वस्तुओं की दुर्लभता पर निर्भर करता है कि संग्रहालय में प्रवेश के लिए टिकट व्यवस्था की जाए या नही। आमतौर पर संग्रहालय के अंदर रखी दुर्लभ वस्तुएं देखने के लिए टिकट लेनी पड़ती है। संग्राहलयों की स्थापना का उद्देश्य आम जनों को शिक्षित करना,

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :