सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च 18, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Candid Meaning in Hindi | कैंडिड का अर्थ

मौजूदा समय में कैंडिड शब्द एक ऐसी फोटो के लिए प्रयोग किया जाता है जो फोटो उस समय खींची जाती है जब व्यक्ति इस बात का ध्यान न दे रहा हो कि उसकी फोटो खींची जा रही है अर्थात कैंडिड फोटो में व्यक्ति कैमरे की तरफ नही देख रहा होता बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी ही दुनिया में गुम है या किसी ओर काम में लगा हुआ है जिस कारण उसे अपनी फोटो खींचे जाने का एहसास नही हुआ। सोशल मीडिया (इंटरनेट) पर कैंडिड शब्द बहुत अधिक प्रचलित हो चुका है क्योंकि कैंडिड फोटोग्राफी बहुत बार बड़े स्तर को प्रसिद्धि का कारण बन जाती है। जिस कारण बहुत से लोग कैंडिड फोटोग्राफी की तरफ आकर्षित हुए हैं। इसके अतिरिक्त कैंडिड फोटोग्राफी का प्रयोग कर लोग अपनी फोटो में कुछ नयापन लाने की कोशिश भी करते हैं।

Sanskritik Rajdoot Meaning in Hindi | सांस्कृतिक राजदूत का अर्थ

एक देश द्वारा दूसरे देश में नियुक्त किया गया वह राजदूत जो मेजबान देश में अपने देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। सांस्कृतिक राजदूत मेजबान देश में अपने देश की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही इस बात पर जोर देता है कि वह सांस्कृतिक समानताओं का प्रयोग कर दोनों देशों के मध्य मैत्रीपूर्ण सबंधो को और अधिक मजबूत कर सके। इसलिए सांस्कृतिक राजदूत किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है जिसकी अंतराष्ट्रीय छवि में देश की संस्कृति झलकती हो। यहां आपको यह भी पता होना चाहिए कि संस्कृति किसी देश के लोगों की प्रथाओं, विचारधाराओं, विश्वास, पहनावा, कला, साहित्य, गायन इत्यादि के समूह को कहा जाता है। अर्थात किसी देश के लोगों का संपूर्ण जीवनयापन कैसा है वह वहां की संस्कृति को परिभाषित करता है।

Trending/ Trend Meaning in Hindi | ट्रेंडिंग/ ट्रेंड का अर्थ

कोई भी ऐसा विषय जो मौजूदा समय में ऑनलाइन स्तर बहुत अधिक प्रचलित हो और लगभग सभी सोशल मीडिया से संबंधित प्लेटफार्म पर उसी के बारे में बात की जा रही हो ऐसे किसी विषय को ट्रेंड कहा जाता है। जब एक सीमित समय के लिए कोई विषय अचानक से बहुत अधिक प्रचलित हो जाए और उस मौजूदा समय में उसी के बारे में बहुत अधिक बातें की जा रही हो तब कहा जाता है कि यह विषय ट्रेंडिंग में है। उदाहरण के तौर पर यदि भारत में दिवाली का त्यौहार आता है तो ऑनलाइन स्तर पर इसके बारे में बहुत अधिक बातें की जाने लगती है तथा लोग एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं देते हैं जिस कारण दीवाली शब्द ऑनलाइन स्तर पर बार-बार प्रयोग किया जाता है और दीवाली एक ट्रेंडिंग विषय बन जाता है यानी कि उस समय दीवाली ट्रेंड में होती है। इसी तरह वास्तविक दुनिया में भी होता है। उदाहरण के तौर पर आप कई बार लोगों को एक ही तरह के कपड़ों की तरफ आकर्षित होते देखते हो और हर कोई उस विशेष तरह के कपड़ों को पहनना चाहता है उस समय वो कपड़े ट्रेंड में होते हैं जैसे कि मौजूदा समय में जीन्स पेंट का ट्रेंड है।

Saiyara Meaning in Hindi | सैयारा का अर्थ

सैयारा एक ऐसे तारे को कहा जाता है जो चल रहा होता है जब हम रात को आकाश में देखते हैं तो हमें कुछ तारे चलते हुए प्रतीत होते हैं वास्तव में यह तारे नहीं बल्कि ग्रह होते हैं। जब हम इन्हें चलता हुआ महसूस करते हैं तो हम इन्हें अन्य तारों से अलग पाते हैं इन्हीं चलते हुए तारों को सैयारा कहा जाता है। सैयारा शब्द मूल रूप से हिंदी भाषी क्षेत्रों में हिंदी गाने "सैयारा मैं सैयारा" के आने के बाद प्रचलित हुआ है। इससे पूर्व बहुत ही कम लोग इस शब्द से परिचित थे क्योंकि हिंदी भाषी क्षेत्र में इस शब्द का प्रयोग लगभग न के बराबर होता है। सैयारा को सय्यारा भी लिखा जाता है इससे जुड़ा एक शब्द है सय्यारा-ए-बद जिसका हिन्दी में अर्थ होता है अशुभ नक्षत्र। क्योंकि सैयारा शब्द तारे का पर्यायवाची है इसलिए इसे नक्षत्र भी कहा जा सकता है क्योंकि तारों को सितारा या नक्षत्र नाम से भी जाना जाता है। वहीं नक्षत्र स्थिर तारों के उन सत्ताईस समूहों को भी कहा जाता है जो चंद्रमा के मार्ग में पड़ते हैं।

Rajdoot Meaning in Hindi | राजदूत का अर्थ

राजदूत एक ऐसा महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है जिसे एक देश या राज्य द्वारा दूसरे देश या राज्य में नियुक्त किया जाता है ताकि वह अपने मातृ देश का प्रतिनिधित्व उस दूसरे देश में कर सके। राजदूत से यह अपेक्षा रखी जाती है कि वह अपने व्यवहार व बौद्धिक कुशलता से दो देशों के मध्य मधुर सबंध स्थापित करेगा। एक राजदूत अपने देश की पूरी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए राजदूत द्वारा बोली जाने वाली एक-एक बात व उसके द्वारा किया गया एक-एक कार्य उस देश के लोगों की पहचान माना जाता है जिस देश का वह प्रतिनिधित्व कर रहा होता है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राजदूत का यह उत्तरदायित्व होता है कि वह अपने देश के नागरिकों का हित सर्वोपरि रखे तथा मेजबान देश के वाणिज्यिक (व्यापार से सबंधित), आर्थिक व सांस्कृतिक जीवन पर पैनी निगाह रखे और इसकी स्पष्ट जानकारी हासिल कर अपने देश भेजे। इस जानकारी का प्रयोग कर दो देश अपने आपसी मैत्री सबंध को बढ़ावा देते हैं। यहां आपको इस बात का भी पता होना चाहिए कि राजदूत नियुक्त करने को परंपरा आज से नही बल्कि हजारों वर्ष पहले से ही मानव समाज में विद्यमान रही है।

Foster Meaning in Hindi | फोस्टर का अर्थ

फोस्टर किसी ऐसे बच्चे का पालन पोषण करने की प्रक्रिया को कहा जाता है जो आधिकारिक रूप से गोद नही लिया गया होता। ऐसे बचे को "फोस्टर चाइल्ड" (Foster Child) कहा जाता है। वहीं यदि वह बच्चा लड़का है तो उसे "फोस्टर सन" (Foster Son) और यदि वह लड़की है तो उसे "फोस्टर डॉटर" (Foster Daughter) कहा जाता है। और वे माता पिता जो ऐसे किसी बच्चे का पालन पोषण करते हैं उन्हें फोस्टर पेरेंट्स (Foster Parents) कहा जाता है। हमारे समाज में ऐसे अनाथ बच्चे होते हैं जिनका कोई नही होता। समाज के कुछ दयालु लोग ऐसे बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेवारी लेते हैं ऐसे दयालु लोग फोस्टर कहलाते हैं। हालांकि ये लोग इन बच्चों को कानूनी कार्यवाही करके गोद नही लेते जिस कारण इन्हें एडॉप्शन सबंधी अधिकार नही मिलते। गोद लिए बिना किसी बच्चे का पालन पोषण करने से मानवता की भलाई व संपति का उचित प्रयोग होता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :