सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई 2, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Nuclear Deal Meaning in Hindi | न्यूक्लियर डील का अर्थ

* दो या दो से अधिक देशों के बीच परमाणु बम को लेकर हुए समझौते को न्यूक्लियर डील के नाम से जाना जाता है। * इस डील के अंतर्गत पूरे के पूरे शहर को तबाह करने की क्षमता रखने वाले परमाणु बम की संख्या सीमा तय की जाती है ताकि दुनिया के देशों के मध्य अधिक से अधिक परमाणु बम बनाने की दौड़ को रोका जा सके। * उदाहरण के तौर पर हम वर्ष 2015 में हुई अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते को देख सकते हैं जिसमें इरान पर यह पाबंदी लगाई गई थी कि वह 300 किलो से ज्यादा यूरेनियम एकत्रित नहीं कर सकता। * यूरेनियम वह धातु है जिसका प्रयोग परमाणु शक्ति उतपन्न करने हेतु किया जाता है।

Solar Eclipse Meaning in Hindi | सोलर एक्लिप्स का अर्थ

एक ऐसी सौर घटना जिसमें चन्द्रमा; सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तथा चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है जिस कारण सूर्य का कुछ अंश को छिप जाता है तथा हमें सूर्य कटा हुआ या छिपा हुआ प्रतीत होता है। इसी सौर घटना को सोलर एक्लिप्स के नाम से जाना जाता है हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस घटना को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

Commercial Whaling Meaning in Hindi | कमर्शियल व्हेलिंग का अर्थ

व्यापार के उद्देश्य से व्हेल मछली का शिकार करने की प्रक्रिया कमर्शियल व्हेलिंग कहलाती है। कमर्शियल व्हेलिंग बहुत से देशों में होती है हालांकि इस क्षेत्र में जापान देश का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :