यह एक यंत्र होता है जो अंतरिक्ष में घूम रहे ग्रहों, उपग्रहों, क्षुद्रग्रहों या अन्य किसी खगोलीय पिंड की सतह पर उतरकर अपने यंत्रों की सहायता से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उसे पृथ्वी पर भेजता है। उदाहरण के तौर पर हम इसरो द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए रोवर (प्रज्ञान) को या नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए रोवर (क्यूरोसिटी) को देख सकते हैं।
ऑर्बिटर का अर्थ | Orbiter Meaning in Hindi
यह एक प्रकार का यंत्र होता है जिसे किसी ग्रह, उपग्रह या किसी अन्य खगोलीय पिंड की कक्षा में स्थापित किया जाता है। कक्षा में स्थापित होने के बाद यह यंत्र उस खगोलीय पिंड की परिक्रमा करना शुरू कर देता है तथा अपने उपकरणों का प्रयोग कर उस पिंड बारे में जानकारी एकत्रित कर पृथ्वी पर भेजता है।
सैटेलाइट लांच व्हीकल का अर्थ | Satellite Launch Vehicle Meaning in Hindi
यह एक प्रकार का राकेट प्रोपेलर होता है जिसका प्रयोग कर कृत्रिम उपग्रहों को अंतरिक्ष में (विशेषकर पृथ्वी की कक्षा या उससे पार) भेजा जाता है। किसी भी कृत्रिम उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने के लिए हमें एक यान की आवश्यकता पड़ती है जिसकी सहायता से उस उपग्रह को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाता है इसी यान को अंग्रेजी में सैटलाइट लॉन्च व्हीकल और हिंदी में उपग्रह प्रक्षेपण यान कहा जाता है। इसके उदाहरण के रूप में हम इसरो के PSLV या GSLV को ले सकते हैं।
गार्बेज कैफे का अर्थ | Garbage Cafe Meaning in Hindi
यह एक ऐसा स्थान होता है जहां पर कूड़ा-कचरा बीनने वाले व्यक्ति उपयोगी कचरे के बदले में खाने के लिए भोजन ले सकते हैं। इसके उदाहरण के तौर पर हम भारत के पहला गार्बेज काफी देख सकते हैं जो छत्तीसगढ़ के शहर अंबिकापुर में स्थापित किया गया है इस कैफे से एक किलो प्लास्टिक के कचरे के बदले में पूर्ण भोजन व आधा किलो प्लास्टिक के कचरे के बदले एक समय का नाश्ता लिया जा सकता है।
अस्वीकरण का अर्थ | Asavikaran Meaning in Hindi
कोई भी जानकारी देते समय शुरुआत में यदि कोई चेतावनी दी जाती है या किसी आगामी विरोध का खंडन किया जाता है तो उस चेतावनी या खंडन के रूप में जो वाक्य लिखे जाते हैं उन्हें अस्वीकरण कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे डिस्क्लेमर कहा जाता है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
