हांडी एक प्रकार ऐसा बर्तन होता है जो मिट्टी का बना होता है इसे हम सामान्य तौर पर गांव में देख सकते हैं। इसका प्रयोग विशेष रूप से आग पर रख कर कुछ पकाने के लिए किया जाता है। विशेषकर खीर जैसे व्यंजन पुराने समय में हांडी में ही बनाए जाते थे। अकबर बीरबल की "खीर की कहानी" इसी हांडी शब्द से जुड़ी है। इस शब्द का प्रयोग शहरी क्षेत्र में ना होकर अधिक्तर ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है इसलिए शहरी क्षेत्रों के अधिकतर लोग इस शब्द से परिचित नहीं है। इस शब्द से जुड़ा एक बहुत ही प्रसिद्ध मुहावरा है "काठ की हांडी" जिसका अर्थ होता है लकड़ी का बर्तन (अर्थात : अस्थाई वस्तु)
कटक का अर्थ | Katak Meaning in Hindi
कटक शब्द बहुत से अर्थों में प्रयोग किया जा सकता है लेकिन मुख्य तौर पर इसे एक "बाधा" के रूप में देखा जाता है। कटक का अर्थ होता है जंजीर या पैरों का कड़ा। जंजीर और पैरों में डाला जाने वाला कड़ा ये दोनों व्यक्ति के चलने में और उसके स्वतंत्र रहने में एक बाधक हैं इसलिए कटक को एक बाधक की तरह देखा जाता है। इसके अलावा भी कटक के कई अर्थ होते हैं जैसे कि ओडिशा का एक शहर है जिसे "कटक" नाम से जाना जाता है। वहीं महासागरों के सापेक्ष में यदि कटक की बात की जाए तो महासागरों के बीचों बीच यदि कोई जमीन का उभरा हुआ सिरा है तो उसे भी कटक कहा जाता है। वहीं पहाड़ का बीच का भाग जो आकार में बहुत बड़ा होता है और एक बहुत बड़ी बाधा जैसा प्रतीत होता है को भी कटक नाम से जाना जाता है। इस शब्द का प्रयोग मुहावरों में में किया जाता है कटक से जुड़ा हुआ सबसे प्रचलित मुहावरा है "कटक बनना" इसका अर्थ होता है बाधा बनना।
-
जज़ाकल्लाह एक अरबी भाषा का शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला शब्द है जज़ाक जिसका अर्थ होता है कल्याण करना तथा दूसरा शब्द है अल्लाह...
-
Rabta Ka Matlab Aur Paribhasha: (English Meaning: Connection/ Relation कनेक्शन/ रिलेशन) राब्ता बहुतयात तौर पर प्रयोग होने वाला एक उर्दू...
-
जब किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने हेतु तैयार होने के लिए कहा जाता है तब कमर कसना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है उदाहरण के तौर पर यदि किसी को...

एम आरएनए वैक्सीन का अर्थ | mRNA Vaccine Meaning in Hindi
चर्चा में क्यों : हाल ही में 16 नवंबर को अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर विकसित किए गई वैक्सीन ...
