मैलवेयर शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है पहला है Malicious (मैलिशियस) जिसका अर्थ होता है दुर्भावनापूर्ण और दूसरा शब्द है है सॉफ्टवेयर। जो की एक प्रोग्राम होता है तथा कंप्यूटर द्वारा अपना आंतरिक परिचालन करने हेतु प्रयोग किया जाता है। इन दो शब्दों को मिलाकर मैलवेयर शब्द बनाया गया है जिसका अर्थ होता है "दुर्भावनापूर्ण बनाया गया सॉफ्टवेयर" इसे कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में सेंध लगाने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। मैलवेयर एक अम्ब्रेला टर्म है अर्थात इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े बहुत से दुर्भावनापूर्ण तरीके से बनाए गए सॉफ्टवेयर आते हैं जो उपयोगी सॉफ्टवेयर को खराब करने का काम करते हैं। मैलवेयर का प्रयोग विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आवश्यक जानकारी चुराने के लिए या किसी अन्य अवांछित प्रक्रिया करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मैलवेयर का प्रयोग कर लोगों को डराने की कोशिश भी की जाती है ताकि जो सुलभ तरीके से सॉफ्टवेयर का प्रयोग बड़े स्तर पर चल रहा है उसे प्रभावित किया जा सके। मैलवेयर के बहुत से प्रकार होते हैं जैसे कि : स्पाईवेयर : स्पाइवेयर का प्रय