तीनकठिया शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है पहला शब्द है तीन तथा दूसरा शब्द है कठिया। कठिया का अर्थ होता है कट्ठा। कट्ठा खेत की जमीन को मापने के लिए पुराने जमाने में प्रयोग की जाने वाली एक यूनिट है 20 कट्ठे एक बीघा के बराबर होते हैं। वर्ष 1917 में चंपारण, बिहार में अंग्रेजों ने जबरदस्ती एक प्रथा लागू की जिसके तहत वहां के किसानों को कहा गया कि वे 3/20 एकड़ जमीन पर नील की खेती करें। जो किसान अंग्रेजों की इस आज्ञा को नही मानता उसे दंडित किया जाता। इसलिए 3 कट्ठे जमीन पर नील की खेती करना अनिवार्य हो गया। 3 कट्ठे पर नील की खेती करने की इसी प्रथा को तीन कठिया प्रथा के नाम से जाना जाता है। चंपारण में हुआ सत्याग्रह इसी प्रथा के खिलाफ था अंगेजों द्वारा चंपारण के किसानों पर किए जा रहे शोषण के खिलाफ ही महात्मा गांधी द्वारा चंपारण सत्याग्रह किया गया था जो सफल रहा और किसानों को इस प्रथा से छुटकारा मिला।