सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्तूबर 20, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

MLA Meaning in Hindi | एमएलए का अर्थ

भारत में संघात्मक शासन प्रणाली लागू है इसलिए भारत में केंद्र व राज्य नामक दो सरकारें बनती हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री चुना जाता है और राज्य में मुख्यमंत्री। प्रधानमंत्री को चुनने वाले सदस्य MP (Member of Parliament) के नाम से जाने जाते हैं और मुख्यमंत्री को चुनने वाले सदस्य MLA (Member of Legislative Assembly) के नाम से जाने जाते हैं। MLA भारत के सभी राज्यों में स्थापित विधान सभा (Legislative Assembly) का सदस्य होता है। राज्यों की जनसंख्या व क्षेत्रफल केे अनुसार अलग-अलग राज्यों की विधान सभा में MLA की संख्या अलग-अलग होती है जैसे महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है इसलिए वहां की विधानसभा में 288 MLA हैं; वहीं उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र से भी बड़ा राज्य है इसलिए वहां की विधान सभा में 403 MLA हैं और वहीं हरियाणा एक छोटा राज्य है इसलिए वहां की विधानसभा में 90 MLA हैं।

MP Meaning in Hindi | एमपी का अर्थ

MP का मतलब जानने के लिए हमें भारत में कानून बनाने वाली व्यवस्था पर एक नजर डालनी पड़ेगी। दरअसल भारत में कानून बनाए जाते हैं संसद द्वारा और संसद को अंग्रेजी में पार्लियामेंट (Parliament) कहा जाता है। संसद तीन भागों से मिलकर बनी है : 1). राष्ट्रपति 2). राज्यसभा 3). लोकसभा। इनमें से राज्यसभा में 250 सीट हैं और लोकसभा में 552 सीट। अब ऐसे लोग जो राजसभा या लोकसभा के सदस्य बनतेे हैं उन्हें हिंदी में "संसद का सदस्य" कहा जाता है और क्योंकि संसद का अंग्रेजी में अर्थ "पार्लियामेंट" और सदस्य का अंग्रेजी में अर्थ "मेंबर" होता है इसलिए राज्यसभा व लोकसभा के सदस्यों को अंग्रेजी में "मेंबर ऑफ पार्लियामेंट" (Member of Parliament) या संक्षिप्त रूप में MP कहा जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :