सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर 2, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Sawasdee Meaning in Hindi | स्वासदी का अर्थ

स्वासदी थाईलैंड में बोली जाने वाली "थाई" भाषा का शब्द है जिसका अंग्रेजी में अर्थ होता है "हेल्लो" और हिंदी में अर्थ होता है "नमस्ते"। जिस प्रकार हम शिष्टता दिखाने हेतु पुरुष के लिए हिंदी में "नमस्ते श्रीमान..." बोलते हैं; थाईलैंड के लोग शिष्टता दिखाने के लिए पुरुष के लिए "स्वासदी कराब" (Sawasdee Krab) शब्द का प्रयोग करते हैं। वहीं महिलाओं के लिए "स्वासदी का" (Sawasdee Ka) शब्द का प्रयोग किया जाता है। थाईलैंड के लोग भारतीयों की तरह ही दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं और अभिवादन की इस प्रक्रिया को थाईलैंड में "वाई" (Wai) कहा जाता है।

Commemorative Coin Meaning in Hindi | स्मारक सिक्का का अर्थ

स्मारक सिक्के जिन्हें अंग्रेजी में Commemorative Coin कहा जाता है ऐसे सिक्के होते हैं जिन्हें किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या घटना को चिन्हित करने हेतु जारी किया जाता है। ये सिक्के मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। 1). Circulated Commemorative Coin (प्रचलित स्मारक सिक्के) प्रचलित स्मारक सिक्के वे सिक्के होते हैं जिन्हें सामान्य करेंसी के साथ ही प्रिंट किया जाता है जैसे हम कुछ सिक्कों पर महापुरुषों की तस्वीर देखते हैं; ऐसे सिक्के प्रचलित स्मारक सिक्के कहलाते हैं। 2). Non-circulated Commemorative Coin (गैर प्रचलित स्मारक सिक्के) गैर प्रचलित स्मारक सिक्के वे सिक्के होते हैं जिन्हें सामान्य करेंसी के साथ प्रिंट नही किया जाता। इन सिक्कों की वैल्यू प्रचलित सिक्कों से अलग रखी जाती है जैसे भारत में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए 150 रुपए का सिक्का जारी किया गया था यह सिक्का खर्च नही किया जा सकता लेकिन क्योंकि इन सिक्कों को सीमित मात्रा में ही जारी किया जाता है इसलिए इनकी कीमत अवश्य लगाई जा सकती है। उदाहरण के तौर पर महात्मा गांधी को समर्पित 150 रुपए के सिक्

Artificial Intelligence Meaning in Hindi | कृत्रिम बुद्धिमता का अर्थ

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मशीनों में डाले जाने वाले उस कृत्रिम ज्ञान को कहा जाता है जिसके चलते मशीने मनुष्य की तरह व्यवहार करती हैं और उनके सोचने समझने की क्षमता मनुष्यों की क्षमता की नकल बन जाती है। जिस प्रकार मनुष्य किसी समस्या को समझ कर उसके संभव हल निकालने का प्रयास करता है उसी प्रकार ये मशीने भी बिना किसी मदद के मनुष्यों की तरह समस्याओं को हल करने में सक्षम हो जाती है। यद्द्पि हम इस समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आरंभिक स्तर पर हैं जिस कारण ये मशीने पूर्णतः आत्मनिर्भर नही हैं इन्हें मनुष्य की सहायता आवश्यकता पड़ती है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :