लोका मूल रूप से स्पेनिश भाषा का शब्द है इसका हिंदी में अर्थ होता है "पागल" (अंग्रेजी में "क्रेज़ी, मैड, इनसेन") यह शब्द लड़की के लिए प्रयोग किया जाता है। यह शब्द हिंदी गाने में राइम करता है इसलिए इसे हनी सिंह के लोका गाने में प्रयोग किया गया है। स्पेनिश भाषा के व्याकरण के अनुसार लोको (Loco) शब्द का अर्थ "पागल" होता है लेकिन यदि आप इसे लड़की के लिए प्रयोग कर रहे हो तो इसे "Loca" लिखा जाता है। इस प्रकार Loca का स्पष्ट अर्थ निकलता है "पागल लड़की" (Crazy Girl)