परिपाटी का अर्थ होता है प्रचलित शैली या परंपरा। अर्थात जिस शैली का निरंतर प्रयोग किया गया हो और जो समय के साथ प्रचलित हो गई हो; को परिपाटी कहा जाता है।
शैली किसी साहित्य को लिखने के उस विशेष तरीके को कहा जाता है जिसका प्रयोग कर शब्दों व वाक्यों की रचना की गई होती है। जैसे व्याख्यात्मक शैली या विचारात्मक शैली इत्यादि।
इस अध्याय में एक नई शैली का प्रयोग किया गया है जो पाठक को सीधे स्त्री मानते हुए अपनी बात कहती है। अमूमन यदि आप किसी अन्य पुस्तक को पढ़ोगे तो अधिक्तर समय पाठक को पुरुष मानते हुए अपनी बात कही गई होती है।
इस नई परिपाटी (शैली) को शामिल किए जाने का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को समाज में बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को इस बदलाव का एहसास दिलवाना है।