सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Red Salute & Comrade Meaning in Hindi | लाल सलाम और कॉमरेड का अर्थ

लाल सलाम एक सैल्यूट है जो वामपंथी समर्थक अपने साथियों को देते हैं। लाल सलाम शब्द दक्षिण एशियाई देशों में प्रचलित है भारत में यह शब्द नक्सलवाद, माओवाद व वामपंथ से जुड़े लोगों द्वारा प्रयोग किया जाता है। इसे कभी-कभी सुर्ख सलाम भी कहा जाता है। वहीं इन समूहों से जुड़े लोगों को कॉमरेड कहा जाता है। कॉमरेड का हिंदी में अर्थ होता है साथी।

नक्सलवाद व माओवाद जैसी विचारधाराओं से प्रेरित लोगों को देश के विरूद्ध समझा जाता है क्योंकि ये लोग सरकार का सीधा विरोध करते हैं। वामपंथी विचारधारा में वर्ग संघर्ष की बात कही गई है तथा इसी संघर्ष के आधार पर इन विचारधाराओं से प्रेरित लोगों को हथियार उठाने हेतु प्रेरित किया जाता है।

वामपंथ से जुड़े ज्यादातर शब्दों में "लाल" शब्द का जिक्र आता है। लाल शब्द को खून से जोड़ा जाता है इसलिए यह संघर्ष को परिभाषित करता है। वामपंथी सेना को "रेड आर्मी" कहा जाता है वहीं भारत में वामपंथ से प्रभावित क्षेत्रों को सयुंक्त रूप से "रेड कॉरिडोर" कहा जाता है।

वामपंथ पूंजीवाद का कट्टर विरोधी है इसलिए पूंजीवादी देशों में वामपंथ से जुड़ी मुहिम (विशेषकर जो उग्रवाद को बढ़ावा देती हो) को देशद्रोह से जोड़ कर देखा जाता है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :