सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त 18, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Minor Planet Meaning in Hindi | हीन ग्रह का अर्थ

ऐसी खगोलीय पिंड को सूर्य की परिक्रमा तो करती है लेकिन ना तो ग्रह या बौने ग्रह जितनी बड़ी होती है धूमकेतु जितनी छोटी होती है; इसलिए इसे हीन ग्रह (Minor Planet) कहा जाता है। अभी तक पाँच लाख हीन ग्रहों को खोजा जा चुका है। "हीन ग्रह केंद्र" नामक संगठन हीन ग्रहों के नाम और कक्षाओं का रिकॉर्ड रखता है। सबसे अधिक हीन ग्रह सौर मंडल के क्षुद्रग्रह घेरे में पाए जाते हैं। क्षुद्रग्रह घेरा बृहस्पति और मंगल की कक्षाओं के बीच स्थित है। असंख्य छोटे आकार के खगोलीय पिंड मौजूद हैं। सेरेस (Ceres) सबसे पहला हीन ग्रह था जिसे वर्ष 1801 में खोजा गया था।

Mewati Gharana Meaning in Hindi | मेवाती घराना का अर्थ

मेवाती घराना घग्गे नजीर खान द्वारा संस्थापित एक भारतीय संगीत घराना है। घराना भारतीय शास्त्रीय संगीत तथा नृत्य की एक परंपरा है जो एक ही श्रेणी की कला को कुछ विशेषताओं के कारण दो या अनेक उप श्रेणियों में बाँटती है। पंडित जसराज मेवाती घराने के सबसे प्रसिद्ध कलाकार हैं। उनके अलावा मोतीराम, मणिराम संजीव सभ्यंकर सहित अन्य कलाकारों ने इस घराने की प्रसिद्धि व शोहरत बढ़ाई है। मेवाती घराने को जयपुर मेवाती घराना के नाम से भी जाना जाता है। अन्य घरानों के उदाहरण के रूप में हम ग्वालियर घराना, बनारस घराना, आगरा घराना, दिल्ली घराना, पटियाला घराना इत्यादि शामिल हैं।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :