भौकाल शब्द जिसे रोमन में Bhaukal या Bhokal भी लिखा जाता है का प्रयोग आप उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोली में देख सकते हैं। इस शब्द को कई अर्थों में समझा जा सकता है क्योंकि यह एक बहु-अर्थ शब्द होने के साथ साथ भाव व्यक्त करने का तरीका भी है। इसका हिंदी में अर्थ होता है जलवा, कमाल, रूतबा, या हनक। सामान्य तौर पर इस शब्द का प्रयोग डींगे हांकने वाले व्यक्ति के लिए भी किया जाता है। इस शब्द का प्रचलन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आसपास इलाकों में है हालांकि सोशल मीडिया की।सहायता से यह शब्द बिहार व हिंदी बेल्ट के अन्य क्षेत्रों में भी धीरे धीरे प्रचलित हो रहा है। कुछ उदाहरणों में इस शब्द का प्रयोग देखिए।
1. भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भौकाल मचा दिया (यानी कमल कर दिया)
2. आज तो तुम्हारा बड़ा भौकाल है (यानी जलवा/रूतबा है)
3. तुम तो गजब के भौकाली हो यार (यानी तहलका मचाने वाला या अपनी छाप छोड़ देने वाला)