महाद्वीपों के कुछ हिस्सों को उपमहाद्वीप के रूप में पहचाना जाता है।
विशेष रूप से वे हिस्से जो भौगोलिक विशेषताओं के कारण मुख्य महाद्वीपीय भूभाग से अलग प्रतीत होते हों।
उपमहाद्वीप का सबसे व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त उदाहरण भारतीय उपमहाद्वीप है।
अरब प्रायद्वीप, दक्षिण अमेरिका का दक्षिणी शंकु और उत्तरी अमेरिका में अलास्का को भी उपमाजद्वीप का आंशिक उदाहरण माना जा सकता है।
भूवैज्ञानिक परिभाषा के संदर्भ में ज्यादातर मामलों में उपमहाद्वीप शेष महाद्वीप से अलग टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित होते हैं।
ग्रीनलैंड, जो उत्तरी अमेरिकी प्लेट की उत्तरपूर्वी परिधि पर दुनिया के सबसे बड़े द्वीप के रूप में स्थित है को भी कभी-कभी उपमहाद्वीप के रूप में मान्यता दी जाती है।
इस प्रकार उपमहाद्वीप पारंपरिक दृष्टिकोण से एक ऐसा महत्वपूर्ण स्थान है जो एक महाद्वीप के किनारे पर एक बड़े प्रायद्वीप के रूप में स्थित होता है।
इस प्रकार यदि अमेरिका को एक महाद्वीप के रूप में देखा जाए तो यह दो उपमहाद्वीपों (उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका) में विभाजित है या कभी-कभी इसे तीन उपमहाद्वीपों के रूप में जाना जाता है जिसमें मध्य अमेरिका शामिल होता है।
ठीक ऐसे ही जब यूरेशिया को एक महाद्वीप के रूप में देखा जाता है तो यूरोप को एक उपमहाद्वीप माना जाता है।
उपमहाद्वीप को इंग्लिश में Subcontinent कहा जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें