XOXO अंग्रेजी भाषा में प्रचलित एक स्लैंग है।
स्लैंग ऐसे खास शब्दों या वाक्यों को कहा जाता है जो युवाओं में या किसी खास समूह में प्रचलित हों।
XOXO में X का मतलब होता है Kisses, यह चुंबन का प्रतीक है और O का मतलब होता है Hugs, यह गले लगाने का प्रतीक है।
तो XOXO को ढेर सारे Kisses और Hugs शो करने के लिए व्हाट्सएप्प या सोशल मीडिया चैट्स में प्रयोग किया जाता है।
हालांकि यह स्लैंग प्रेमी जोड़ों के बीच प्रचलित है लेकिन पश्चिमी देशों में इसे सामान्य रिश्तों व दोस्तों के मध्य भी प्रयोग किया जाता है।
इस प्रकार अंग्रेजी के यह शब्द स्नेह, ईमानदारी, या गहरी दोस्ती को व्यक्त करने के हल्के-फुल्के तरीके के रूप में उपयोग किया जाता है।
इंटरनेट व सोशल मीडिया के जरिए यह शब्द भारत में भी प्रचलित हो चुका है।
इस शब्द की उतपत्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नही है लेकिन अंग्रेजी भाषी समुदाय में XXX शब्द का प्रयोग किया जाता रहा है वे लोग जब कोई पत्र लिखते थे तो इसके अंत में XXX शब्द का प्रयोग करते थे क्योंकि X का अर्थ Kiss होता है।
इसलिए X शब्द चुंबन का प्रतीक बना वहीं दो लोगों के लिए XX का प्रयोग होने लगा और बाद में O शब्द को जोड़ कर Hug और Kiss को मिला दिया गया।
हालांकि इसका एक इतिहास ये भी रहा है कि जब ज्यादातर अंग्रेजी लोग अनपढ़ हुआ करते थे तो वे पत्र के अंत में अपने हस्ताक्षर के रूप में X लिखा करते थे जो धीरे-धीरे Kiss का प्रतीक बन गया।
वहीं यह भी माना जाता है कि X शब्द को क्राइस्ट शब्द के विकल्प के रूप में भी देखा जाता है जिसमे चिह्न क्रोस का निशान होता है और ईसा मसीह की मूर्तियों के लिए चुंबन (प्रेम/ भक्ति) दर्शाने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाने लगा।
बहरहाल इतिहास जो भी हो लेकिन आज के संदर्भ में XOXO में दो X दो लोगों को प्रदर्शित करते है और दो O दोनों की बाहों को एक दूसरे के गले में डालने को प्रदर्शित करते हैं इस तरह से इसका अर्थ निकलता है कि दो लोग गले मिल रहे हैं और Kiss कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें