स्वर ऐसे वर्णों को कहा जाता है जिनका उच्चारण स्वतंत्र रूप से या अन्य किसी वर्ण की सहायता के बिना किया जाता हैै स्वरों की सँख्या 11 है तथा मात्राओं की सँख्या 10 है।
स्वर : अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
"अ" एक ऐसा स्वर है जिसकी कोई मात्रा नही होती।
ह्रस्व स्वर और दीर्घ स्वर, स्वर के भेद हैं।
ह्रस्व स्वर की सँख्या 4 हैं : अ, इ, उ, ऋ
दीर्घ स्वर की सँख्या 7 हैं : आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें