सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Lok Prashasan meaning in Hindi | लोक प्रशासन का अर्थ

लोक प्रशासन का शाब्दिक अर्थ लोंगो के लिए स्थापित प्रशासन है। प्रशासन एक व्यापक शब्द है इसके लिए इंग्लिश में Administration शब्द का प्रयोग किया जाता है जो लैटिन भाषा के Ad + Ministrare से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है "लोगों की देखभाल करना" या "कार्यों की व्यवस्था करना" है। 

सरल भाषा में लोक प्रशासन वह व्यवस्था है जो किसी राज्य में बसने वाले मानव समाज को निश्चित दिशा में ले जाने हेतु किए जा सकने वाले सभी कार्यों का क्रियान्वयन करती है, इन कार्यों में मुख्य रूप से आपसी झगड़े सुलझाना, अपराध रोकना व शांति स्थापित करना शमिल है। मौजूदा समय में भारत की केंद्रीय लोक प्रशासन सेवा में 60 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। राज्य अमूर्त होता है तथा लोक प्रशासन सहित अन्य सभी प्रशासनिक सेवाएं मिलकर राज्य को मूर्त रूप प्रदान करती हैं। लोक प्रशासन को राज्य की बाँहें कहा जाता है। 

लोक प्रशासन आधुनिक समाज का एक आवश्यक अंग है और जीवन का एक प्रमुख तत्व है। समय के साथ ऐसे कार्यों में वृद्धि हुई है जिन्हें लोक प्रशासन द्वारा क्रियान्वित किया जाता है इसी कारण लोक प्रशासन के आकार में लगातार वृद्धि हो रही है, यही कारण है कि आज के राज्य को प्रशासी राज्य (Administrative State) कहा जाता है अर्थात आज के समय में राज्य में कार्यपालिका का प्रभुत्व स्थापित है हालांकि इसमें व्यवस्थापिका तथा न्यायपालिका भी स्वतंत्र रूप से विद्यमान हैं। 

वर्तमान में लोक प्रशासन मानव जीवन की असंख्य आवश्यकताओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा आदि को पूरा करता है अतः इसकी विषय वस्तु सकारात्मक है व सुखी जीवन के लिए आवश्यक है। कुल मिलाकर लोक प्रशासन का अंतिम उद्देश्य मानव कल्याण है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :