सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई 27, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Supermoon Meaning in Hindi | सुपरमून का अर्थ

जब चन्द्रमा हमारी पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए इसके सबसे करीब होता है तो उस समय यह 14% अधिक बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देता है। इसी स्थिति में चंद्रमा को सुपरमून कहा जाता है। शब्द का ईजाद : सुपरमून शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम वर्ष 1979 में अमेरिकी ज्योतिष रिचर्ड नॉल ने किया था। अन्य तथ्य : 1. सुपरमून सदैव केवल पूर्णिमा की रात को ही दिखाई देता है हालांकि सुपरमून की स्थिति अमावस की रात को भी बन सकती है लेकिन उस समय सूर्य के विपरीत होने के कारण चन्द्रमा हमें दिखाई नही देता। 2. पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की न्यूनतम दूरी लगभग 3,63,000 किमी. तथा अधिकतम दूरी 4,05,000 किमी. होती है। 3. सामान्यतः एक वर्ष में 2 से 4 सुपरमून दिखाई दे सकते हैं। 4. चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी उनकी सतह नही बल्कि केंद्र से नापी जाती है।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :