सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई 8, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bhaukaal Meaning in Hindi | भौकाल का अर्थ

भौकाल शब्द जिसे रोमन में Bhaukal या Bhokal भी लिखा जाता है का प्रयोग आप उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोली में देख सकते हैं। इस शब्द को कई अर्थों में समझा जा सकता है क्योंकि यह एक बहु-अर्थ शब्द होने के साथ साथ भाव व्यक्त करने का तरीका भी है। इसका हिंदी में अर्थ होता है जलवा, कमाल, रूतबा, या हनक। सामान्य तौर पर इस शब्द का प्रयोग डींगे हांकने वाले व्यक्ति के लिए भी किया जाता है। इस शब्द का प्रचलन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आसपास इलाकों में है हालांकि सोशल मीडिया की।सहायता से यह शब्द बिहार व हिंदी बेल्ट के अन्य क्षेत्रों में भी धीरे धीरे प्रचलित हो रहा है। कुछ उदाहरणों में इस शब्द का प्रयोग देखिए। 1. भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भौकाल मचा दिया (यानी कमल कर दिया) 2. आज तो तुम्हारा बड़ा भौकाल है (यानी जलवा/रूतबा है) 3. तुम तो गजब के भौकाली हो यार (यानी तहलका मचाने वाला या अपनी छाप छोड़ देने वाला)

Aiyo Meaning in Hindi | अइयो का अर्थ

अइयो एक शब्द जिसे सामान्यतः दक्षिण भारत में विभिन्न प्रकार की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है, उदाहरण के लिए यदि उदासी का भाव दर्शाना हो, आश्चर्य का भाव दर्शाना हो, भय व्यक्त करना हो या खुशी दिखानी हो। इस प्रकार चेहरे के हाव भाव के साथ इस शब्द का अर्थ भी बदल जाता है। यह शब्द दक्षिण भारत में इतना अधिक प्रचलित है की इसकी प्रसिद्धि के चलते इस शब्द को वर्ष 2016 में ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया है। वहीं हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह शब्द गानों तथा फिल्मों में प्रयोग होने के चलते प्रचलित हुआ है। उदाहरणतः ड्रीमम-वेकपम गाने की शुरुआत इसी शब्द से होती है। ठीक ऐसे ही अइयो अइयो रामा गाने में भी इस शब्द का प्रयोग देखने को मिलता है। दक्षिण भारत के साथ ही इस शब्द का प्रयोग श्रीलंका में भी देखने को मिलता है। अंग्रेजी में इसके अर्थ होते हैं Expressing Distress, Regret, or Grief. इसके अंग्रेजी पर्यायवाची हैं Oh no! or Oh dear इत्यादि।

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :