सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Home Ministry meaning in Hindi | होम मिनिस्ट्री का अर्थ

होम मिनिस्ट्री को हिंदी में गृह मंत्रालय कहा जाता है, यह भारत सरकार का एक मंत्रालय है जो भारत के आंतरिक मंत्रालय के रूप में काम करता है, साथ में भारत की आंतरिक सुरक्षा और आंतरिक नीति के रखरखाव का कार्य भी करता है। गृह मंत्रालय के नेतृत्व करने वाला केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री के नाम से जाना जाता है, भारत में जो गृह मंत्रालय है वह भारतीय पुलिस सेवा, जिसे IPS के नाम से जाना जाता है उसके लिए, और साथ में DANIPS और DANICS के लिए नियंत्रण प्राधिकरण भी है, गृह मंत्रालय के सचिव को गृह सचिव के नाम से जाना जाता है जो कि गृह मंत्रालय का प्रशासनिक प्रमुख है तथा इस पद पर एक बहुत ही वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा जितने भी केंद्रीय बल है जैसे सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बल यह सब केंद्रीय गृह सचिव के नियंत्रण में होते हैं, साथ में गृह सचिव केंद्रीय गृहमंत्री का मुख्य सलाहकार भी होता है।

टिप्पणियाँ

इन शब्दों के अर्थ भी जानें :